फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दूसरे की आईडी पर सिम बेचने वाला सिम कार्ड डीलर दबोचा

Fri, 02 Jul 2021 06:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि एच-166, दक्षिणपुरी निवासी रोहन ने अंबेडकर नगर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि किसी ने उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से उनके नाम से सिम ले लिया है।
विज्ञापन
सिम कार्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के दक्षिण जिला पुलिस ने किसी दूसरे की आईडी पर फर्जी बेचने वाले सिम कार्ड डीलर नौशाद खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आईडी पर पिछले छह महीने में 100 से ज्यादा फर्जी सिम बेच चुका है। आखिर में सिम कार्ड जालसाजों के पास जालसाजी के लिए जाते थे। पुलिस इस मामले सिम कार्ड बेचने वाले अन्य आरोपी समेत कई लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि एच-166, दक्षिणपुरी निवासी रोहन ने अंबेडकर नगर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि किसी ने उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से उनके नाम से सिम ले लिया है। उस सिम का उसके द्वारा न तो इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही उनके पास ऐसा कोई सिम है। अंबेडकर नगर में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी राजीव कुमार को सौंपी गई।

इस नंबर की जांच की गई तो पता लगा कि मोबाइल नंबर के कैफ पर फोटो रोहन की थी और आधार कार्ड की आधी कॉपी लगाई हुई थी, जबकि आधा आधार कार्ड किसी और का था। कैफ से पता लगा कि सिम सिम कार्ड डीलर नौशाद ने दिया था। नौशाद ने बताया कि उसने रोहन को उसके आधार कार्ड पर एक सिम उसको दिया था। साथ ही सिम जारी करते समय उसने रोहन की जानकारी के बिना उसके नाम पर एक और सिम जारी किया था। ये भी पता लगा कि नौशाद ने जानबूझकर आधार का आधा हिस्सा बदल दिया था। यानि उसने आधार नंबर बदल दिया था। 
विज्ञापन


नौशाद इन फर्जी सिम को एक अन्य एजेंट अमित को बेच रहा था। अमित ने अपनी एजेंसी बंद कर दी थी और उसने एयरटेल को एजेंसी सौंप दी थी। अमित ने नौशाद ने काफी लोगों के नाम पर सिम जारी करवाए।  अमित ने इन सिम को संगम विहार के एक व्यक्ति को बेच दिया, जो इस तरह के सिम जालसाजों के समूहों को बेचता था। जालसाज इन सिम का इस्तेमाल जालसाजी के लिए करते थे। पुलिस ने गली नंबर-36 तुगलकाबाद निवासी नौशाद खान पुत्र अनवर खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इन सिम के जरिए जालसाजी करने वाले जालसाजों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें