फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लोन दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, जालसाजों ने झांसा देकर जमा करवाए हजारों रुपये

Tue, 19 Sep 2023 02:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीड़िता भावना सपरिवार दक्षिणपुरी इलाके में रहती है। उसके पति जागरण में ढोल बजाते हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति घर के पास ही ढोलक सिखाने का काम शुरू करना चाहते थे। इसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर इलाके में लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला से ठगी करने का मामला सामने आया है। एक कंपनी ने महिला को लोन दिलाने के लिए कई मद में पैसे ले लिए। जब पीड़िता को लोन नहीं मिला तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता भावना सपरिवार दक्षिणपुरी इलाके में रहती है। उसके पति जागरण में ढोल बजाते हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति घर के पास ही ढोलक सिखाने का काम शुरू करना चाहते थे। इसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी। इसी बीच मई माह में उसके मोबाइल पर एक कंपनी का मैसेज आया। इसमें दावा किया गया कि लॉयल सोल्यूशन कंपनी की ओर से लोन दिलवाया जाता है। मैसेज पर दिए नंबर पर संपर्क करने पर एक युवती से भावना की बात हुई। उसने बताया कि उनका कार्यालय आदर्श नगर में है।

जून माह में वह कार्यालय गई। जहां मिली एक युवती ने बताया कि उसे लोन लेने के लिए कंपनी में कमीशन के तौर पर पांच हजार रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद उनका दस्तावेज तैयार कराकर तीन लाख का लोन मिल जाएगा और इसके एवज में उन्हें अलग से 15 हजार रुपये कंपनी को देने होंगे। पीड़िता को पैसे की जरूरत थी और उसने कंपनी में 20 हजार रुपये जमा करवा दिए। पीड़िता का आरोप है कि उसे लगातार लोन दिलवाने का आश्वासन दिया जा रहा था। काफी दिनों तक लोन नहीं मिलने पर 14 सितंबर को वह कंपनी के कार्यालय पर पहुंची और पैसे वापस मांगे, लेकिन उनलोगों ने पैसे देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें