फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई कर रहे थे नशे का कारोबार: एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जेल जाते-जाते बन गए तस्कर

Tue, 19 Sep 2023 02:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तेज सिंह और सूबेदार सिंह नाम के ये बदमाश आपस में सगे भाई हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तेज सिंह और सूबेदार सिंह नाम के ये बदमाश आपस में सगे भाई हैं। इनके कब्जे से बढिया क्वालिटी की 915 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, एसआई सुखविंदर सिंह और हवलदार राजआर्यन को गुप्त सूचना मिली कि तेजसिंह नाम का नामक पदार्थ तस्कर अपने साथी के साथ मादक पदार्थ की खेप लेकर सेक्टर 23-24 रेड लाइट, रोहिणी, दिल्ली के पास किसी को सप्लाई करने के लिए आएगा।

एसीपी नरेंद्र सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप स्वामी, एसआई सुखविंदर सिंह, प्रदीप दहिया व रवि सैनी की टीम ने सेक्टर 23-24 रेड लाइट, रोहिणी, दिल्ली में घेराबंदी की और निहाल विहार नांगलोई निवासी तेज सिंह और इसके छोटे भाई सूबेदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका एक दोस्त ड्रग तस्कर है। उनका सगा भाई कुंवर सिंह भी ड्रग्स के कारोबार में शामिल हो गया था और ड्रग तस्करी के लिए अपनी टैक्सी का इस्तेमाल करता था। इसके लिए उसे यूपी से दिल्ली एक खेप लाने के 20 हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन


जेल जाते-जाते बन गए तस्कर
वर्ष 2018 में कुंवर सिंह जेल गया था। ये दोनों कुंवर सिंह से मिलने के लिए जेल जाते थे। जेल में आने-जाने के दौरान इनकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के एक ड्रग तस्कर से हुआ। इसके बाद दोनों मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हो गए। ये दोनों पिछले 10 महीनों से दिल्ली के इलाके में ड्रग्स की तस्करी में शामिल थे। तेज सिंह ने टैक्सी चलाना शुरू कर दिया था। अच्छी कमाई न होने के कारण उसने अपनी टैक्सी से अवैध शराब की सप्लाई शुरू कर दी। इस मामले में वर्ष 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें