फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asiya Andrabi: कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को यूएपीए मामले में उम्रकैद की सजा, जानें क्या है गुनाह?

Tue, 24 Mar 2026 04:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अदालत ने अपने फैसले में आसिया अंद्राबी को दोषी ठहराया। उन पर भारत विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप था।
विज्ञापन
कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह सजा उन्हें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

अदालत ने अपने फैसले में आसिया अंद्राबी को दोषी ठहराया। उन पर भारत विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप था। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ था। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया। 

आसिया अंद्राबी को उनकी भूमिका के लिए आजीवन कारावास की सजा मिली है। इस फैसले को अलगाववादी तत्वों के खिलाफ एक कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। यह निर्णय देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है। इस सज़ा के बाद आसिया अंद्राबी को अपना शेष जीवन जेल में बिताना होगा।
विज्ञापन

ये है आरोप
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोप लगाया था कि आसिया ने घृणा फैलाने वाले भाषणों, साजिश और आतंकी गतिविधियों के जरिये देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश की। उन्होंने अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा दिया व प्रतिबंधित संगठनों से संपर्क बनाए रखा। दुख्तरान-ए-मिल्लत भी यूएपीए के तहत प्रतिबंधित है। एनआईए ने अप्रैल, 2018 में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें