फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोर्ट ने पांचों आतंकवादियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Tue, 08 Dec 2020 05:20 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुठभेड़ में पांच आतंकी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को शकरपुर से गिरफ्तार पांच आतंवादियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीसीपी स्पेशल सेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आतंकवादियों की गिरफ्तारी से पता चलता है किस तरह आईएसआई खालिस्तान आंदोलन को कश्मीर में आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन




बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे आतंकी 
दिल्ली के शकरपुर से सोमवार को गिरफ्तार हुए इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े पांच आतंकियों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी शब्बीर अहमद, अयूब पठान, रियाज, गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह एक बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे। ये सभी आईएसआई के संपर्क में थे।

कबूली बलविंदर संधू की हत्या की बात
पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को इन आतंकियों ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी और आईएसआई पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं। आईएसआई गैंगस्टर का इस्तेमाल कर रही है। ड्रग्स के पैसों का आतंकी साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा है। ये बड़े हमले करने की फिराक में थे। इनके पास से ड्रग्स और हथियार बरामद हुए हैं। इन्होंने बलविंदर संधू की हत्या की बात कबूली है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी ने कहा कि गैंगस्टर्स का इस्तेमाल टारगेट किलिंग के लिए किया जा रहा है। यह दो उद्देश्यों की पूर्ति करता है- सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करना और आतंकवाद के खिलाफ खड़े लोगों का मनोबल गिराना। पांच में से दो बलविंदर सिंह की हत्या में शामिल थे। इनके नाम एक गुरजीत सिंह भूरा और सुखदीप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें