फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कोर्ट ने मारपीट के मामले में AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को दी जमानत

Fri, 01 Nov 2019 07:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अखिलेश त्रिपाठी
विज्ञापन

चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए खुशी का मौका आया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि, 2013 में विधायक पर पुलिस के खिलाफ करीब 300 लोगों की भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था। जिसके बाद भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस हमले में 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साथ ही विधायक पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का भी आरोप था।

जमानत से पहले त्रिपाठी के खिलाफ कोर्ट ने कई बार समन जारी किया था। लेकिन वह पेश नहीं हुए। फिर बाद में स्पेशल जज अजय कुमार कुहर ने मामले की सुनवाई करते हुए विधायक को थोड़ी देर के लिए कस्टडी में रखा। और अंत में विधायक को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें