फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अवैध हथियार मामले में गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनिल चिप्पी बरी, दो अन्य पर आरोप तय

Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो अन्य आरोपियों के पास से बरामद हथियारों और उनके खुलासे के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया था। बयानों के आधार पर काला और अनिल चिप्पी को आरोपी बनाया गया था और उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की द्वारका अदालत ने गुरुवार को अवैध हथियार मामले में गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनिल चिप्पी को आरोपमुक्त कर दिया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो अन्य आरोपियों के पास से बरामद हथियारों और उनके खुलासे के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया था। बयानों के आधार पर काला और अनिल चिप्पी को आरोपी बनाया गया था और उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।

विज्ञापन


कोर्ट ने संबंधित डीसीपी से रिपोर्ट मांगी है। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) रजत गोयल ने संदीप उर्फ काला जठेड़ी और अनिल रोहिल्ला उर्फ चिप्पी को शस्त्र अधिनियम और आपराधिक साजिश के एक मामले से बरी कर दिया। कोर्ट ने दो आरोपियों आकाश और आशुदीप उर्फ आशु के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत आरोप तय किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें