फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : टिश्यू पेपर पर लिखा मिला बम तो फैल गई दहशत, आईजीआई पर खाली कराया गया विमान

Fri, 17 May 2024 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

चालक दल के एक सदस्य को बुधवार शाम सात बजे यह टिश्यू पेपर मिला। एअर इंडिया के अुनसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को उतारकर विमान की तलाशी ली, पर कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से वडोदरा जाने वाले एअर इंडिया के विमान के शौचालय में टिश्यू पेपर पर बम लिखा मिलने से दहशत फैल गई। चालक दल के एक सदस्य को बुधवार शाम सात बजे यह टिश्यू पेपर मिला। एअर इंडिया के अुनसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को उतारकर विमान की तलाशी ली, पर कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन


मचा हड़कंप
आईजीआई एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एअर इंडिया के विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। फ्लाइट वडोदरा जा रही थी। दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पहुंच गईं। विमान के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। इस दौरान यात्री सहमे नजर आए। 

एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि बुधवार शाम 7.30 बजे पुलिस को दिल्ली से वडोदरा जा रहे विमान के शौचालय में टिश्यू पेपर मिलने की जानकारी मिली। बताया गया कि टिश्यू पेपर पर बम लिखा है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पता चला कि विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था।  मामले की गंभीरता को देखते हुए हवाई अड्डे पर अलर्ट जारी कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते को मौके पर बुलाया गया। उसके बाद सभी यात्रियों को नीचे उतार कर विमान को अलग जगह पर ले जाया गया। तलाशी के दौरान विमान से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें