दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को वकील महमूद प्राचा की याचिका पर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए हैं। इस याचिका में महमूद प्राचा के खिलाफ दिल्ली हिंसा में दर्ज मामले में लगातार अदालत से निगरानी रखने की मांग की गई है। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 5 जनवरी को रखी है। बता दें कि पुलिस ने गरुवार को वकील महमूद प्राचा के कार्यालय पर छापा मारा था।
यहां पुलिस की विशेष टीम को निजामुद्दीन पश्चिम में एडवोकेट महमूद प्राचा और उनके सहयोगियों द्वारा घेरा गया, बाधित किया गया और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया। बल प्रयोग करने से बचने के लिए टीम वापस आ गई और कोर्ट को दुर्व्यवहार के बारे में सूचित किया। जिसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया।