फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आपसी विवाद में नरेला में पत्नी की पेंचकस घोपकर हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 28 Jun 2023 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नरेला में स्वतंत्र नगर इलाके में पति ने बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद की भी जान ले ली। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के बाद शख्स ने की खुदकुशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला में स्वतंत्र नगर इलाके में पति ने पत्नी की पेंचकस घोपकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति- पत्नी के बीच पिछले तीन दिनों से झगड़ा चल रहा था। दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं। 15 साल का बच्चा भी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतकों की की पहचान विनोद (45) और कोमल (38) के रूप में हुई है। विनोद हरियाणा के सोनीपत जिले के खेवड़ा गांव का रहने वाला था। कोमल का शव फर्श पर पड़ा था और विनोद चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। क्राइम टीम और एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। दंपति की शादी को 18 साल हो गए थे और उनके 15 और 11 साल के दो लड़के थे। दंपति काफी समय से झगड़ रहे थे और सुबह-सुबह उनके बीच झगड़ा हुआ जिसे बच्चों ने रोकने की कोशिश की। बच्चों के बयान के मुताबिक पिता ने पहले महिला पर किसी नुकीली चीज से हमला किया और फिर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें