फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 19133 मामले, 335 की मौत, 20,028 हुए ठीक

Thu, 06 May 2021 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बीते तीनों दिनों से कोरोना के नए मामलों में एक तरह की स्थिरता देखी जा रही है जिसे आने वाले दिनों के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 19,133 मामले सामने आए हैं। वहीं 335 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई तो 20,028 लोग संक्रमण मुक्त हो गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते तीनों दिनों से कोरोना के नए मामलों में एक तरह की स्थिरता देखी जा रही है जिसे आने वाले दिनों के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 19,133 मामले सामने आए हैं। वहीं 335 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई तो 20,028 लोग संक्रमण मुक्त हो गए।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 78780 लोगों के टेस्ट हुए जिसमें से 19 हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए। इसी आंकड़े की वजह से दिल्ली में संक्रमण दर में भी सुधार हुआ है। कुछ दिनों पहले तक जहां दिल्ली की संक्रमण दर 30 प्रतिशत से अधिक बनी हुई थी, वहीं आज यह 25 प्रतिशत से भी कम है। आज के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की आज की संक्रमण दर 24.29 प्रतिशत है।




बीते 24 घंटे में दिल्ली में 78,780 टेस्ट हुए जिसमें से 64529 आरटीपीसीआर और 14251 टेस्ट रैपिड एंटीजन हुए। अब तक दिल्ली में कुल एक करोड़ 75 लाख 97 हजार 532 टेस्ट हो चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली में प्रति 10 लाख पर 9,26,185 की दर से टेस्ट हो रहे हैं। जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


बात अगर बेड की करें तो दिल्ली के अस्पतालों में कुल 21839 बेड हैं जिनमें से 20117 भरे हैं और 1722 खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटरों में कुल 5525 बेड हैं जिसमें से 701 भरे हैं और 4824 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में कुल 206 बेड हैं जिसमें से 116 भरे हैं और 90 खाली हैं। इस वक्त होम आइसोलेशन में कुल 50562 मरीज हैं।

वहीं वैक्सीनेशन की बात करें तो बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 68205 लोगों को वैक्सीन लगी है, जिनमें 56857 लोगों को पहली डोज और 11348 लोगों को दूसरी डोज लगी है। दिल्ली में टीकाकरण की शुरुआत से अब तक कुल 35 लाख 52 हजार 37 लोगों को टीका लग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें