तीन-चार दिन में बढ़ेंगे 6000 अतिरिक्त बेड
मुख्यमंत्री ने बताया कि कि यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और कॉमनवेल्थ गेम में करीब 1300 ऑक्सीजन बेड का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं, राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 2,500 बेड का इंतजाम कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद 2500 और बेड का इंतजाम करेंगे। इसके अलावा होटल और बैंक्विट हॉल को हॉस्पिटल के साथ अटैच करके 2100 ऑक्सीजन बेड बनाने में सफल हुए हैं, जो अगले एक-दो दिन में दिल्ली कोरोना एप पर भी आ जाएगा। उम्मीदन दो से चार दिनों के अंदर इस पूरे सिस्टम के अंदर 6 हजार बेड और जोड़ पाने में सक्षम हो पाएंगे।
रेमडिसविर और पॉसिलिजमॉब की जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसी खबरें आई हैं कि जिन दवाइयों की कमी हो रही है, इनकी कहीं ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी तो न हो रही है? इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी इन दवाइयों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया जाता है, तो उन पर छापेमारी कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। दिल्ली देश का अकेला राज्य है, जहां पर 24 घंटे में कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आया करती थी, लेकिन यह शिकायत आ रही है और सही भी है कि पिछले कुछ दिनों से टेस्ट रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग रहे हैं। इसका कारण यह है कि कुछ लैब्स ने अपनी क्षमता से ज्यादा सैंपल उठाने शुरू कर दिए हैं। यह लैब गंभीर मरीजों की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं। जो लैब्स अपनी क्षमता से ज्यादा सैंपल उठाते हैं और 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं, ऐसी लैब्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।