इन दोनों वार्ड में 28-28 बेड की सुविधा होगी। इसके अलावा जरूरत के आधार पर वेंटिलेटर व आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 450 बेड की सुविधा है। इनमें आईसीयू सहित अन्य व्यवस्था की गई है। अस्पताल में अभी केवल एक गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती है। सफदरजंग, एम्स, लेडी हार्डिंग, जीटीबी, डीडीयू सहित अन्य अस्पताल भी अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं।
गंभीर नहीं, सतर्कता जरूरी
डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे 80 से 90 फीसदी मरीज सामान्य लक्षणों वाले हैं। कुछ मरीजों में दिक्कत ज्यादा हो रही है। हालांकि, घबराने की ज्यादा जरूरत नहीं है। 100 फीसदी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है, लेकिन किसी भी समस्या से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो सख्ती से कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए।
बढ़ रहे हैं एक्टिव केस
एक सप्ताह में दिल्ली में 500 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार तक दिल्ली में एक्टिव केस बढ़कर 471 हो गए हैं। इनमें से 293 मरीज होम आइसोलेशन व 39 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 25 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज सांस लेने की परेशानी से जूझ रहे हैं।
दिल्ली में कोरोना की स्थिति
दिन मामले संक्रमण दर % में
25 मार्च 139 4.98
24 मार्च 152 6.66
23 मार्च 117 4.95
22 मार्च 84 5.08
21 मार्च 83 5.83
20 मार्च 34 6.98