फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अस्पताल में रह सकेंगे कोरोना मरीजों के तीमारदार

Sat, 27 Jun 2020 06:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली का अस्पताल - फोटो : File
विज्ञापन
दिल्ली सभी कोविड अस्पतालों में अब कोरोना मरीजों के  तीमारदारों के रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। मरीज का जो भी परिजन अस्पताल में रहने का इच्छुक होगा। उसे इसकी इजाजत दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने इस बाबत शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक, कोरोना मरीज की इच्छा पर एक तीमारदार अस्पताल में रह सकेगा। 
विज्ञापन


हालांकि, तीमारदार केवल उसी स्थान पर रह सकेंगे, जहां पर अस्पताल प्रशासन उनसे रुकने के लिए कहेगा। साथ ही सभी अस्पतालों को अपने यहां एक हेल्प डेस्क बनाना होगा, ताकि परिजन मरीजों के बारे में जानकारी ले सकें। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को यह नियम लागू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सचिव नेे सभी कोविड अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों को यह आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें