फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Corona News: कोरोना के 601 नए मामले, संक्रमण दर 3.64 फीसदी हुई, शून्य मौत

Fri, 15 Jul 2022 10:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में 16,499 टेस्ट किए हैं। इसमें से 11,512 आरटीपीसीआर व 4987 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 1313 हैं। वहीं, अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 108 हैं।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 601 नए मामले मिले हैं व संक्रमण दर 3.64 फीसदी दर्ज हुई है। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज ने कोरोना से दम नहीं तोड़ा है। वहीं, 526 मरीजों ने कोरोना को हराया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में 16,499 टेस्ट किए हैं। इसमें से 11,512 आरटीपीसीआर व 4987 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 1313 हैं। वहीं, अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 108 हैं। इसमें से आईसीयू में 33, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 39 व वेंटिलेटर पर दो मरीज भर्ती हैं।

बीते 24 घंटे में 29,600 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 2,557 लोगों ने पहली, 6,031 लोगों ने दूसरी व 21,012 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 2,010 व कंटेनमेंट जोन 218 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें