फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट पर लटका रहा पुलिसकर्मी, ट्रक दौड़ाता रहा ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सरोजनी नगर थाना इलाके में रिंग रोड पर मंगलवार की रात एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही बाल-बाल बचा। वह ट्रक से लटका रहा और चालक ने ट्रक को नहीं रोका।
विज्ञापन


चालक ट्रक को करीब ढाई किलोमीटर चलाकर ले गया। अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिपाही डालाराम की ड्यूटी आरकेपुरम सर्किल में है। मंगलवार रात वह अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ रिंग रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहा था।
विज्ञापन

ड्राइवर बढ़ाता गया ट्रक की स्‍पीड

उसने सरोजनी नगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने ट्रक रोक लिया। जब डालाराम चालक को नीचे उतरने के लिए कहने लगा तो चालक नीचे नहीं उतरा।

इसके बाद सिपाही ट्रक में चढ़ने लगा तो चालक ने ट्रक चला दिया। सिपाही खिड़की से लटका रहा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर सर्किल ऑफिसर जयभगवान ने बाइक से पीछाकर ट्रक को साउथ एक्स में जाकर रुकवाया।

ट्रक चालक की पहचान राज नारायाण के रूप में हुई। वह बरेली, यूपी का रहने वाला है। सिपाही की शिकायत पर मामला दर्जकर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें