फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चेकिंग के दौरान हेड कांस्टेबल की बेरहमी से पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सीलमपुर के पास कल रात पुलिस अफसर पर कुछ बदमाश तत्वों ने हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीलमपुर के पास धरमपुरा रेड लाइट पर रविवार रात पुलिस की पिकेट लगी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ लोग वहां एक गाड़ी से पहुंचे। वहां तैनात पुलिस ने जब गाड़ी चेक करनी चाही तो गाड़ी वालों की पुलिस से कहा-सुनी हो गई। इसके बाद कुछ अन्य लोग वहां रात करीब 1 बजे स्विफ्ट डिजायर से पहुंचे।

स्विफ्ट डिजायर से पहुंचे लोगों ने वहां तैनात हेड कांस्टेबल धरमवीर और एक होम गार्ड से झगड़ा कर लिया। इसके साथ ही हमलावरों ने अपनी पिस्तौल निकालकर हवा में फायरिंग की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की डंडे से ‌पिटाई

पुलिस ने बताया कि फायरिंग के बाद हमलावरों ने हेड कांस्टेबल धरवीर के सिर पर डंडे से वार किया। उस दौरान हमलावरों की पिस्तौल वहां गिर गई और आरोपी फरार हो गए।

घायल कांस्टेबल को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल से उसे टांका लगने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। हेड कांस्टेबल धरमवीर सीलमपुर की पोस्टिंग सीलमपुर में ही है।

पुलिस को शक है कि जिन लोगों की रात में 12:30 बजे कहासुनी हुई थी उन्होंने ही अपने साथियों के साथ आकर हमला किया है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें