दिल्ली के सीलमपुर के पास कल रात पुलिस अफसर पर कुछ बदमाश तत्वों ने हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीलमपुर के पास धरमपुरा रेड लाइट पर रविवार रात पुलिस की पिकेट लगी थी।
इसी दौरान कुछ लोग वहां एक गाड़ी से पहुंचे। वहां तैनात पुलिस ने जब गाड़ी चेक करनी चाही तो गाड़ी वालों की पुलिस से कहा-सुनी हो गई। इसके बाद कुछ अन्य लोग वहां रात करीब 1 बजे स्विफ्ट डिजायर से पहुंचे।
स्विफ्ट डिजायर से पहुंचे लोगों ने वहां तैनात हेड कांस्टेबल धरमवीर और एक होम गार्ड से झगड़ा कर लिया। इसके साथ ही हमलावरों ने अपनी पिस्तौल निकालकर हवा में फायरिंग की।