फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा से लोगों तक पहुंचेगी दिल्ली कांग्रेस, 27 विधानसभाओं में निकलेगी यात्रा

Sat, 30 Mar 2019 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली कांग्रेस ने ‘हाथ के साथ साइकिल यात्रा’ निकालने का एलान किया है। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च से साइकिल यात्रा शुरू होगी। पार्टी साइकिल यात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद करेगी। फिलहाल राजधानी की 27 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाने वाली यात्रा में एक हजार साइकिलें शामिल होंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक इसमें शामिल होंगे। यात्रा के दौरान सबसे बड़ा लक्ष्य पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को शक्ति मोबाइल एप से जोड़ना, आरडब्ल्यूए और तंग गलियों में भी पहुंचकर लोगों से संपर्क करने के अलावा झुग्गी क्षेत्रों की गरीब जनता से मुलाकात करना है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि साइकिल यात्रा 31 मार्च को दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय मेन चौक समयपुर बादली से शुरू होगी। 

इस दौरान जनता को न्याय योजना के बारे में विस्तृत तौर पर बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कांग्रेस सरकार आती है तो 5 करोड़ परिवारों को 72 हजार रुपये प्रति वर्ष बतौर न्यूनतम आय गारंटी योजना के रुप में मिलेंगी। एक सवाल पर कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि जनसभा प्रत्येक विधानसभा में करने की योजना बनाई है। साथ ही सभा में क्षेत्रीय स्तर की समस्याओं को उठाया जाएगा। कांग्रेस ने इस सभाओं को ‘हाथ मेरे साथ चौपाल’ का नाम भी दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली को याद दिलाएंगे शीला का दौर
पार्टी ने यात्रा के दौरान जन संवाद में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के  दौरान किए कए कार्यों की याद दिलाने की बात तय की है। बताया जा रहा है कि शीला दीक्षित की सरकार के 15 वर्षों के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क इत्यादि बुनियादी स्तर पर जो कार्य किए गए, उन्हें लेकर जनता से बातचीत भी जाएगी। 

1 अप्रैल से पार्टी शुरू करेगी संविधान बचाओ अभियान 
कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया ने बताया कि वकीलों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में पहली अप्रैल से दिल्ली में संविधान बचाओ अभियान शुरू करने की बात तय हुई है। 14 अप्रैल तक दिल्लीवासियों को बीते पांच वर्ष के दौरान खतरे में पड़े संविधान के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों से देश की एकता और अखंडता कायम रही लेकिन पिछले पांच वर्ष में देश के भीतर कुछ विघटनकारी ताकतें अमन-चैन को बिगाड़ने में जुटी हैं। आखिरी दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सम्मान कार्यक्रम भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें