फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार व उपराज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- जनता को फुटबाल बनाना बंद करें

Wed, 04 Jul 2018 09:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी, अजय माकन, अन्ना हजारे
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सब कुछ साफ हो गया है। दिल्ली का विकास करने के लिए सरकार को कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए। केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल ने जनता को फुटबॉल बना रखा हुआ है जो बंद करना चाहिए। केजरीवाल को अब काम नहीं करने के बहाने बंद कर दिल्ली का विकास करना चाहिए। यह बात दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहीं। वह पार्टी कार्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


माकन ने कहा कि केजरीवाल सरकार को धरना-प्रदर्शन की राजनीति के बजाए दिल्ली के विकास पर ध्यान देना चाहिए। यदि सरकार विकास कार्य कराने में सक्षम नहीं है तो उसे त्याग पत्र दे देना चाहिए। दिल्ली के लोगों ने प्रदेश से भाजपा के सात सांसदों को लोकसभा भेजा और आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत देकर 70 में 67 सीटें दीं।

अब दोनों सरकारों से यहां की जनता उम्मीद कर रही है कि वे एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर दिल्ली का विकास कराएं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने बंद कर देने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें