फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय माकन ने दी दलित कांग्रेसी कार्यकर्ता को गाली, थाने पहुंचा मामला

Mon, 20 Jun 2016 10:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धरमपाल नटखट को अजय माकन ने दी गाली - फोटो : ani
विज्ञापन
एक कांग्रेसी नेता धरमपाल नटखट ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने उसे गाली दी। इसको लेकर धरमपाल ने ‌दिल्ली के 10 जनपथ थाने में अजय माकन के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


धरमपाल नटखट का कहना है कि वो राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा था, जहां माकन ने उसे गाली दी। धरमपाल ने बताया कि उसने राहुल गांधी को मिलकर उन्हें बताया कि पिछले दिनों उसके बेटे की मृत्यु हो गई और कोई उसके घर नहीं पहुंचा।

इस पर राहुल गांधी ने अजय माकन से धरमपाल के घर जाने को कहा। धरमपाल का दावा है कि इसके बाद ही अजय माकन ने उसे अपशब्द और गालियां देनी शुरु कर दीं।
विज्ञापन

'मैं दलित हूं इसलिए अजय माकन ने मेरे साथ ऐसा किया?'

अजय माकन
अजय माकन के इस बर्ताव पर धरमपाल का सवाल है कि आखिर उसकी गलती क्या है जो अजय माकन ने ऐसा किया। वो पूछता है कि मैं कांग्रेस का एक कार्यकर्ता हूं और दलित हूं क्या इसीलिए माकन ने मेरे साथ ऐसा किया?

वहीं इस घटना के बारे में जब जयराम रमेश से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह दो लोगों के बीच की बात है, इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा।

दूसरी तरफ बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि कांग्रेस की संस्कृति है। वो किस तरह अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार करते हैं और उन्हें अपना गुलाम समझते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें