फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीबी अस्पताल में खामियों पर की सीएम अरविंद केजरीवाल से शिकायत

Mon, 23 Dec 2019 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में खामियों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शिकायत की है। स्वास्थ्य नागरिक समिति के सदस्य और टीबी उन्मूलन के सचिव जोगेंद्र सिंह ने शिकायत में कई गंभीर आरोप भी अस्पताल प्रबंधन पर लगाए हैं।

विज्ञापन


शिकायत में उन्होंने बताया है कि अस्पताल में खामियां मरीजों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण बनी हुई हैं। मरीजों को दवाईयां नहीं मिल पा रही हैं। साफ सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन के कार्यों की सरकार को एक बार समीक्षा करनी चाहिए। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ठंड से बचने के लिए रात भर मरीजों के तिमारदार इधर उधर भटकते रहते हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं अस्पताल के बाहर मरीजों को जांच कराने के लिए भी भेजा जा रहा है। इस शिकायत को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें