फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : धोखाधड़ी मामले में शिकायतकर्ता ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ विवाद सुलझाया, केस वापस लेने पर सहमति

Fri, 21 Feb 2025 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पटियाला हाउस कोर्ट ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को 5 दिसंबर 2024 को समन जारी किया था। 
विज्ञापन
Patiala house court - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने वाले एक व्यवसायी ने उनके साथ विवाद सुलझा लिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को 5 दिसंबर 2024 को समन जारी किया था। 

विज्ञापन


जिन आरोपियों को समन भेजा गया था उनमें से एक ने सत्र न्यायालय में समन को चुनौती दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरज मोर ने शिकायतकर्ता सुशील कुमार को 20 दिसंबर 2024 को नोटिस जारी किया था। 

6 फरवरी, 2025 को सुनवाई के दौरान सत्र न्यायालय को सूचित किया गया कि मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। प्रतिवादी ने ट्रायल कोर्ट के समक्ष अपनी शिकायत वापस लेने पर सहमति व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें