नेपाली लड़कियों को बचाया
- फोटो : ani
जांच में सामने आया है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी। उनके पासपोर्ट दलालों ने छीन लिए थे। छोटे से कमरे में ये सभी 16 लड़कियां बंद थीं। 8 महीने से यह खेल चल रहा था। आपको बता दें कि 7 लड़कियां कुवैत और इराक 15 दिन पहले भेजी गई थीं। जहां से लड़कियां बचाई, वो जगह थाने से 500 मीटर दूरी पर थीं।
दिल्ली महिला आयोग के इस ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक केंद्र और एलजी पर एक तंज भरा ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, अब बीजेपी, एलजी, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कहां हैं? दिल्ली पुलिस उनके अधीन है। वो क्या कर रहे हैं? यह उनकी जिम्मेदारी थी कि ये सब रोकें।
स्वाति मालिवाल ने एक वीडियो रीट्वीट कर इस घटना को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई और ट्वीट भी कल रात को किए हैं।