फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग पीआरओ के वेतन की शिकायत, नजीब जंग को लिखी चिट्ठी 

Thu, 28 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नजीब जंग - फोटो : फ़
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्लू) की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखकर आयोग के फंड समेत कर्मियों के वेतन पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


बरखा ने पत्र में लिखा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में महिला आयोग का फंड अत्यधिक बढ़ गया है। वहीं,पार्टी के वॉलंटियर को पीआरओ समेत तीन अन्य पदों पर तैनात करके 70-70 हजार रुपये का वेतन दिया जा रहा है, जो कि अत्यधिक है। 
 
बरखा सिंह ने उपराज्यपाल नजीब जंग से शिकायत करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। पहले बरखा ने स्वाति मालीवाल द्वारा रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने की शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप के कार्यकर्ताओं को मनमर्जी से किया तैनात'

Swati Maliwal
बरखा का कहना है कि स्वाति ने आयोग में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मनमर्जी से वेतन देकर तैनात कर दिया है। जबकि इतने कर्मियों को तैनात करने की कोई आवश्यकता नहीं थी। 

बरखा ने मीडिया सलाहकार भूपेंद्र, राज मंगल, पीए गौतम व बंटी के नाम का उल्लेख करते हुए लिखा है कि यह सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उन्हें 70-70 हजार रुपये के वेतन पर रखा गया है। 

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ले बरखा सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद करार दिया है। आयोग का
कहना है कि बरखा ने अपने आठ साल के कार्यकाल में महज एक केस बनाया, जबकि हमने एक साल में चार सौ केस निपटाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें