दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्लू) की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखकर आयोग के फंड समेत कर्मियों के वेतन पर सवाल उठाए हैं।
बरखा ने पत्र में लिखा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में महिला आयोग का फंड अत्यधिक बढ़ गया है। वहीं,पार्टी के वॉलंटियर को पीआरओ समेत तीन अन्य पदों पर तैनात करके 70-70 हजार रुपये का वेतन दिया जा रहा है, जो कि अत्यधिक है।
बरखा सिंह ने उपराज्यपाल नजीब जंग से शिकायत करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। पहले बरखा ने स्वाति मालीवाल द्वारा रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने की शिकायत दी थी।