नंद नगरी फ्लाईओवर का उद्घाटन
- फोटो : जी पाल
नंद नगरी फ्लाईओवर का उद्घाटन
- फोटो : X/Rekhagupta
जनता के करोड़ों रुपये बचाए गए
लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस नंदनगरी फ्लाईओवर के उद्घाटन से दिल्ली की जनता के करोड़ों रुपये बचाए गए हैं, क्योंकि सरकार बड़े-बड़े विज्ञापनों पर विश्वास नहीं बल्कि जमीन पर हो रहे वास्तविक कार्यों पर भरोसा करती है। यह परियोजना केवल 27 पेड़ों के कारण 1 वर्ष 4 माह तक अटकी रही। इसके समाधान के लिए वर्तमान दिल्ली सरकार ने अनुमति प्रक्रिया का नियमित रूप से पालन किया और सुनिश्चित किया कि फ्लाईओवर जल्द जनता के लिए तैयार हो।
...लेकिन अभी अड़चन बरकरार
सिग्नेचर ब्रिज से गाजियाबाद के भोेपूरा तक की आवाजाही के लिए नया फ्लाईओवर शुरू होने के बाद भी मार्ग पूरी तरह सिग्नल फ्री नहीं हुआ है। नए फ्लाईओवर के लिए नंदनगरी और गगन सिनेमा चौक पर दो सिग्नल बंद कर दिए गए हैं लेकिन इसी मार्ग पर डबल डेकर फ्लाईओवर का भी निर्माण हो रहा है। इसका काम पूरा होने के बाद ही लोगों की राह आसान हो पाएगी।
दरअसल, गाजियाबाद के पास भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक लगभग सात किलोमीटर के सफर को सिग्नल फ्री करने के लिए दो फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई गई थी। इसमें नंद नगरी और गगन सिनेमा चौक का सिग्नल बंद करने के लिए फ्लाईओवर और भजनपुरा सिग्नल को खत्म करने के लिए डबलडेकर फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है।
अभी नंदनगरी फ्लाईओवर जनता के लिए सौंपा गया है जबकि डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी और दिल्ली मेट्रो मिलकर कर रहे हैं। ऊपर वाले हिस्से पर मेट्रो चलेगी जबकि नीचे वाले वायाडक्ट पर यातायात चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि नंदनगरी से गगन सिनेमा फ्लाईओवर जहां खत्म होगा, उसके आगे लोनी गोलचक्कर फ्लाईओवर पहले से है। फिर गोकलपुर फ्लाईओवर मिलेगा। इसके बाद भजनपुरा सिग्नल को खत्म करने के लिए मेट्रो के साथ डबलडेकर फ्लाईओवर बन रहा है।