फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे किया योग, हजारों लोग हुए शामिल; देखें

Sat, 21 Jun 2025 08:28 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

International Yoga Day In Delhi: दिल्ली समेत भारत ही नहीं दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने भी योग किया।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी और सभी नेता योग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य लोगों के साथ पर योगाभ्यास करती नजर आईं।

विज्ञापन


11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम रेखा ने कहा कि मुझे मेरा कर्तव्य बोध याद आया। जिस तरह यमुना यहां दिख रही है इसी तरह अन्य हिस्सों में दिखे, इससे अधिक जल उसमें होना चाहिए। रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर उन्हें (अरविंद केजरीवाल) योग में पीएम मोदी का चेहरा दिख जाए तो हम क्या कर सकते हैं? हो सकता है कि खाने में कुछ देखकर वो खाना बंद कर दें। दिल्ली में बीजेपी की सरकार देखकर वो दिल्ली छोड़कर चले गए।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में यमुना किनारे योग कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट साझा कर लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के 11 स्थलों पर आयोजित भव्य योग उत्सव में आपकी उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि जब सरकार और समाज एक साथ चलते हैं, तो संस्कृति जन-जन का संकल्प बन जाती है।
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सेवाभावी संगठनों और समर्पित योग साधकों को विशेष धन्यवाद, जिनके सहयोग और भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक शक्ति और आध्यात्मिक परंपराएँ आज वैश्विक गौरव प्राप्त कर रही हैं। योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली में सरकार और समाज मिलकर योग, स्वच्छता और जीवन मूल्यों को एक जन-आंदोलन का स्वरूप दे रहे हैं।

Yoga Day 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में योगाभ्यास के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज व अन्य - फोटो : पीटीआई
योगाभ्यास के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज व अन्य
आज दिल्ली समेत एनसीआर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने योगाभ्यास के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज व अन्य लोगों ने योगासन और ध्यान का अभ्यास किया।

संसद परिसर में योगाभ्यास के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला व अन्य लोग - फोटो : पीटीआई
'आज योग दुनिया भर के लोगों की दिनचर्या बन गया'
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस मौके पर ओम बिरला ने कहा कि मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आज योग दुनिया भर के लोगों की दिनचर्या बन गया है। योग भारत की विरासत है और दुनिया ने इसके वैज्ञानिक महत्व को भी पहचाना है।
विज्ञापन

पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी ने योग सत्र में लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम से पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का नेतृत्व किया। इस योग सत्र में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर पूरी दुनिया के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग कर रहा है। योग का मतलब है जोड़ना, और यह देखकर खुशी होती है कि योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है।

ये भी पढ़ें: International Yoga Day Live: हिमालय से समुद्र तक योगमय हुआ भारत; पीएम मोदी बोले- योग ने पूरे विश्व को जोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें