फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में दलित परिवार के घर पहुंच केजरीवाल ने की चाय पर चर्चा

Fri, 22 Jul 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ऊना में पीड़ित दलित परिवार के घर चाय पीते केजरीवाल - फोटो : ANI
दलित उत्पीड़न को लेकर पूरे देश में चल रही बहस के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह गुजरात के ऊना में शिकार हुए दलितों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। परिवार से मिलने से पहले केजरीवाल ने कहा कि दोषियों को सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। बता दें कि 11 जुलाई को गोहत्या के शक में भीड़ ने दलितों की पीटाई की थी जिसके बाद पूरे गुजरात में दलितों का गुस्सा फूट पड़ा और वो सड़क पर आ गए। इसके बाद केजरीवाल दलित परिवारों के घर भी गए और चाय पीने के साथ लोगों से चर्चा की।
विज्ञापन

2 of 8
ऊना में केजरीवाल - फोटो : ANI
ऊना में पीड़ित दलितों से मिलने के बाद केजरीवाल ने तब सबको चौंका दिया जब वो उस शख्स से भी मिले जिस पर 11 जुलाई की घटना के बाद पुलिस पर पथराव करने और उसमें एक पुलिस वाली की हत्या का केस दर्ज है। 
विज्ञापन

3 of 8
ऊना में केजरीवाल - फोटो : ANI
केजरीवाल ने उससे मुलाकात कर कहा कि वो सीसीटीवी की फुटेज देखेंगे और जो भी सच सामने आएगा उसके आधार पर तय करेंगे कि उनकी क्या मदद की जा सकती है।

4 of 8
ऊना में केजरीवाल - फोटो : ANI
11 जुलाई को दलितों को पीटे जाने की घटना के पीड़ितों से मिलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात सरकार दलितों का मुंह बंद करने की कोशिश कर रही है। ऐसी घटनाओं को होने से रोकना होगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
ऊना में केजरीवाल - फोटो : ANI
केजरीवाल ने गुजरात सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस घटना से स्पष्ट है कि गुजरात सरकार दलित विरोधी है क्योंकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
विज्ञापन

6 of 8
पीड़ित दलित परिवार से मिलते केजरीवाल - फोटो : ANI
अस्पताल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऊना घटना में घायल हुए दलितों के परिजनों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

7 of 8
पीड़ित दलित परिवार के घर केजरीवाल - फोटो : ANI
पीड़ित दलित परिवार के घर पर चाय पीते दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : ANI
केजरीवाल ने पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलने के बाद कहा है कि इस पूरे मामले में पुलिस भी शामिल रही है और ये सब होता रहा क्योंकि उच्चाधिकारियों से उन्हें ऐसे आदेश मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें