फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीएम केजरीवाल बोले- उम्मीद है कल-परसों तक आ जाएगी वैक्सीन, सबको लगेगी जल्दबाजी न करें

Fri, 30 Apr 2021 12:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि दिल्ली में भी 18 से अधिक आयु वाले लोगों को जल्द ही वैक्सीन लगनी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि अभी दिल्ली में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है लेकिन दो-तीन दिनों में कोविशील्ड वैक्सीन की करीब तीन लाख डोज दिल्ली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि दिल्ली में भी 18 से अधिक आयु वाले लोगों को जल्द ही वैक्सीन लगनी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि अभी दिल्ली में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है लेकिन दो-तीन दिनों में कोविशील्ड वैक्सीन की करीब तीन लाख डोज दिल्ली पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली को हम तीन महीने में वैक्सीन लगाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए हमने सारी तैयारी कर ली है। हमें सिर्फ वैक्सीन मिलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि दोनों ही कंपनियों भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट को 66-66 लाख का ऑर्डर दिया है।

केजरीवाल ने दिल्ली वालों से अपील भी की है कि सभी को वैक्सीन लगेगी। कोई घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आपने जैसे अब तक हमारा सहयोग किया है आगे भी करें। हम लगातार वैक्सीन निर्माता कंपनियों के संपर्क में हैं। वैक्सीन आते ही टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें