फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने जारी की 'मोदी के चमचों' की लिस्ट, एक बड़े पत्रकार भी शामिल

Sun, 19 Jun 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/बीबीसी हिंदी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान (निफ़्ट) का नया निदेशक बनाए जाने पर चुटकी ली है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने शनिवार किए एक ट्वीट में कहा, "मोदी जी ने भी चुन-चुन के चमचों की फ़ौज जमा की है। गजेंद्र चौहान, चेतन चौहान, पहलाज निहलानी, अरणब गोस्वामी और स्मृति इरानी।"

अरणब गोस्वामी के नाम से संचालित एक फ़र्ज़ी अकाउंट से केजरीवाल को जवाब दिया गया, "आपका एक आशुतोष उन सब पर भारी है।"

वहीं किंशू कुमार ने केजरीवाल को हिदायत देते हुए लिखा, "श्री केजरीवाल जैसी भाषा का इस्तेमाल आप ट्वीट में करते हैं वो बताता है कि आप कैसे परिवार से हैं और आपके परिजनों ने आपको क्या सिखाया है। "
विज्ञापन

  Modi ji ne bhi chun chun ke chamchon ki fauj jama ki h- Gajendra Chauhan, chetan chauhan, pahlaj nihalani, arnab goswami, smriti irani — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 18, 2016

रितिका झा ने दिया केजरीवाल को जवाब

अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के ट्वीट के जवाब में रितिका झा ने लिखा, "कितने शर्म की बात है। एक केंद्र शाषित प्रदेश का मुख्यमंत्री एक कैबिनेट मंत्री स्मृति इरानी को चमचों की फ़ौज में गिन रहा है. ये बेईमान आचरण है।"

वहीं राजीव हेगड़े ने लिखा, "केजरीवाल जी आपको क्या हो गया है? आलोचना में भी मर्यादा बनाए रखिए, आप दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं. लेकिन आप तो स्कूल के बच्चों जैसे ट्वीट कर रहे हैं।"

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान निफ़्ट का नया निदेशक बनाया गया है। इससे पहले गजेंद्र चौहान को भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान का निदेशक बनाए जाने पर विवाद हुआ था।
  Sir, why didn't you tag @smritiirani ma'am?
Oh, my bad. I forgot that you're incapable of having any logical debate. https://t.co/DpT3ZuSZSa — Ritika Jha (@RitikaSpeaks) June 18, 2016
विज्ञापन

'स्वयं को मोदी का चमचा कह चुके हैं निहलानी'

- फोटो : अमर उजाला
एफ़टीआईआई के छात्रों ने महीनों तक गजेंद्र चौहान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया था। सीबीएफ़सी यानी केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरमैन पहलान निहलानी एक साक्षात्कार में स्वयं को 'मोदी की चमचा' कह चुके हैं।

केजरीवाल ने जिन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमचा कहा है उनमें चर्चित टीवी पत्रकार अरणब गोस्वामी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का भी नाम लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें