फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi CM Atishi : आतिशी आज लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजनिवास में समारोह की तैयारी पूरी; पांच बनेंगे मंत्री

Sat, 21 Sep 2024 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30- 5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। 
विज्ञापन
आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30- 5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजी गई थी। शुक्रवार देर शाम तक इस पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। संभावना है कि शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन से यह फाइल राजनिवास तक पहुंच सकती है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की मंजूरी राष्ट्रपति से मिल गई है। इसके बाद शनिवार शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व सांसद भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन



आतिशी पहले ही विधायकों, कार्यकर्ताओं से माला नहीं पहनाने की अपील कर चुकी है। वहीं, मंत्रियों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। अगर राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद यह फाइल उपराज्यपाल तक पहुंच जाती है तो शनिवार वह भी मुख्यमंत्री के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने बीते मंगलवार की शाम को एलजी को अपना इस्तीफा सौंपा था और आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आतिशी की कैबिनेट में केजरीवाल सरकार के सभी चारों मंत्रियों को दोबारा से मंत्री पद दिया जा रहा है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। कैबिनेट में अभी भी एक स्थान खाली है। पार्टी में इसके लिए मंथन चल रहा है। संभावना है कि शपथ ग्रहण से पहले इस पद के लिए नाम का भी कर दिया जाए।

ये बनेंगे मंत्री
दिल्ली में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। दिल्ली को एक नया कैबिनेट मंत्री मिलेगा ।मुकेश अहलावत सुल्तानपुरी से विधायक हैं। यह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। यह राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्री होते हैं। अभी पांच मंत्री शपथ लेंगे मुख्यमंत्री के साथ। एक मंत्री की जगह अभी खाली है जो आतिशी की जगह पर बनेंगे।

सबको मिला काम का इनाम
आतिशी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन मंत्री होंगे। चारों मंत्री केजरीवाल कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं। सभी को उनके काम का इनाम दिया गया है। आप व आतिशी ने इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की है। वहीं, सुल्तानपुरी से विधायक मुकेश अहलावत उनकी कैबिनेट में नया चेहरा होंगे। पहली बार विधायक बने मुकेश सरकार में अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करेंगे। केजरीवाल कैबिनेट में राजकुमार आनंद इसी श्रेणी से आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें