फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से किया आग्रह, यूके की उड़ानों पर 31 जनवरी तक लगाएं प्रतिबंध

Thu, 07 Jan 2021 03:59 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह ब्रिटेन से दिल्ली आने वाली फ्लाईट पर पाबंदी 31 जनवरी पर पाबंदी बढ़ा दे। इससे उन्होंने आम लोगों की सेहत के लिए बेहद जरूरी बताया है।

विज्ञापन

 

अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया कि केंद्र सरकार ने प्रतिबंध हटाने और ब्रिटेन की उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। ब्रिटेन में कोविड-19 की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार से आग्रह है कि वह  फ्लाइट पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दे। केजरीवाल ने आगे लिखा कि बड़ी मुश्किल से लोग कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रण में लाए हैं। ब्रिटेन में कोविड स्थिति गंभीर है। अब, प्रतिबंध हटाकर क्यों हमारे लोगों को जोखिम में डाल रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें