फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 486 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 19 की मौत, 780 मरीज स्वस्थ घोषित 

Thu, 07 Jan 2021 03:44 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 486 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 780 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 0.63 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 3.13 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में गुरुवार को 77522 लोगों की कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 43347 आरटी-पीसीआर और 34175 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 91,58,755 कोरोना जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 6,28,838 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 6,14,026 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 10644 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 6.87 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। दिल्ली में अभी 4168 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 2015 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें