उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच दिन में प्लाज्मा को लेकर लोगों की मांग बढ़ी है। हालांकि इसे दान करने वालों की संख्या अब भी बहुत कम है। अगर प्लाज्मा दान करने वालों की संख्या जल्द से जल्द नहीं बढ़ी तो बैंक के पास जमा स्टॉक खत्म हो जाएगा।
केजरीवाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्लाज्मा दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। दिल्ली में डॉक्टरों की एक टीम है जो कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को फोन करके प्लाज्मा दान करने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर आपको भी ऐसा कॉल आए तो मना मत कीजिएगा।
इसके साथ ही केजरीवाल ने कोरोना का इलाज करने वाले अस्पतालों से भी अपील की है कि वे कोरोना से ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों से 14 दिन के बाद प्लाज्मा दान करने का आग्रह जरूर करें।