आपको प्रधानमंत्री ने अपना वारिस चुना है। अभी से अहंकार हो गया। अहंकार कम कीजिए। अमित शाह को लोग पीएम नहीं चुन रहे हैं। आपकी सरकार जा रही है। देश की जनता को गाली देंगे, तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि योगी भी दिल्ली आए थे। आपके असली दुश्मन आपकी पार्टी में बैठे हैं। प्रधानमंत्री और अमित शाह ने यूपी से उन्हें हटाने का प्लान बना लिया है, उनसे निपटिए। इंडिया को बढ़ाना और बचाना है, तो इंडिया को जिताना है।