मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर असाधारण सेवा के लिए डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की मदद से वे कोरोना की अगली जंग भी जीतेंगे। पहले की दोनों लहर के दौरान दिल्ली के काफी लोगों को खोना पड़ा, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से भारी संख्या में लोगों की सेवा की गई और उनकी जान बचाई गई।
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद देते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की अगली लहर के पहले दिल्ली पूरी तरह तैयार है और अगर तीसरी लहर आती है तो भी किसी को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए हम सब को मिलकर काम करने की जरूरत है। इस महामारी के दौरान निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए हर डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ का धन्यवाद करता हूं। दिल्ली सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर कोरोना वायरस से निपटने की पूरी कोशिश की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को इंदिरा गांधी अस्पताल में नए डायलिसिस सेंटर और बाल चिकित्सा आईसीयू वार्ड का उद्घाटन भी किया। इंदिरा गांधी अस्पताल के 1243 बेड मरीजों के लिए हर तरह से तैयार हो चुके हैं।
कुछ चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। इसी के मद्देनजर सरकार तीसरी लहर से निपटने के लिए बच्चों के लिए स्पेशल स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने में जुटी हुई है।