दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इस समय राजधानी के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए कुल 10 हजार बेड खाली हैं। यह जानकारी उन्होंने एक पत्रकार द्वारा किए गए ट्वीट के जवाब में दी।
Correction - 10000 beds are empty as of now https://t.co/du97escZzu
दरअसल इस ट्वीट में रूपश्री नंदा नाम की पत्रकार ने केजरीवाल के एक बयान को ट्वीट किया। रूपश्री ने लिखा- दिल्ली के सीएम कोविड-19 की स्थिति पर बोले कि कोरोना की दूसरी लहर का पीक 17 सितंबर को था जब हमारे 4500 केस थे। 7200 बेड अस्पतालों में भरे थे। आज सुबह 5500 बेड भरे और 2000 बेड खाली हैं। बेड खाली हो रहे हैं। आईसीयू भी खाली हो रहे हैं। उम्मीद है कि धीरे-धीरे दूसरी लहर भी निकल जाएगी।