फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने व्यवस्था ठीक करने का दिया भरोसा, भाजपा ने अस्पतालों की व्यवस्था पर उठाए थे सवाल

Wed, 27 May 2020 10:59 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वह अभी इसका पता करवा कर इसे ठीक करवाएंगे। दिल्ली सरकार की कमियां बताने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। केजरीवाल ने आगे लिखा है कि इस भीषण त्रासदी में हम सबको मिलकर जनता की सेवा करनी है। जहां कहीं दिल्ली में हमारी व्यवस्था में कोई कमी नजर आए, हमें जरूर बताएं, ताकि हम उसे ठीक कर सकें।

विज्ञापन


कोरोना संकट काल में अस्पताल की व्यवस्था लचर:मनोज तिवारी 

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप मढ़ा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों कई ऐसे दृश्य सामने आ रहे हैं जो हृदय विदारक है। प्रतिदिन कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही जो दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहे हैं।

बीते शनिवार को नंद नगरी के एसएचओ को बुखार आने पर थाने से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर के दखल के बाद सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने भर्ती किया गया। तिवारी ने कहा कि इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम लोगों के इलाज के लिए दिल्ली सरकार ने क्या व्यवस्था की होगी।
विज्ञापन


बुधवार को नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ फेसबुक लाइव में तिवारी ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अस्पताल में 30 हजार बेड के दावे भी झूठे है। फेसबुक लाइव के दौरान जीटीवी हॉस्पिटल का एक वीडियो साझा करते हुए तिवारी ने कहा कि यह इंसानियत को शर्मसार करने वाला दृश्य है जहां कोविड-19 के मरीजों को 16-16 घंटों तक अस्पताल के बाहर जमीन पर लेटने की मजबूरी है। परिवार वाले स्ट्रेचर पर उन्हें लिटा कर ले जा रहे। अमानवीय है कि दिल्ली सरकार ने लोगों को इलाज के अभाव में मरने के लिए छोड़ दिया है।

कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है लेकिन इसे लेकर केजरीवाल कुछ भी नहीं बोलते।  रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सिर्फ टेलीविजन में दिखने के बजाए वह अस्पताल में जाकर देखें कि वहां की हालत कितनी खराब है, जितनी संख्या वह बेड की बता रहे हैं वह असल में वहां पर उपलब्ध है भी या नहीं।
विज्ञापन


फेसबुक लाइव में 49 हजार लोग लाइव जुड़े हुए थे। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी व मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें