फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद ASI शंभू दयाल को सम्मान: सीएम केजरीवाल ने घर पहुंचकर सौंपी 1 करोड़ की सम्मान राशि

Wed, 08 Feb 2023 04:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली पुलिस के एएसआई शहीद शंभू दयाल की बहादुरी पर पूरी दिल्ली और देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि, शंभू दयाल जी के परिवार का ध्यान रखना अब हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के शहीद एएसआई शंभू दयाल के परिवार को बुधवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी। इस मौके पर खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एएसआई शंभू दयाल के घर पहुंचे और उनके परिवार को सम्मान राशि दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली पुलिस के एएसआई शहीद शंभू दयाल की बहादुरी पर पूरी दिल्ली और देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि, शंभू दयाल जी के परिवार का ध्यान रखना अब हमारी जिम्मेदारी है।



सीएम केजरीवाल ने पहले भी किया था एएसआई की जांबाजी को सलाम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोबाइल छीनने के आरोपी के हमले में अपनी जान गंवाने वाले मायापुरी थाने के जांबाज एएसआई शंभू दयाल के संबंध में बुधवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि समाज और लोगों की सुरक्षा के लिए शंभूदयाल ने अपनी जान पर खेल कर अपना फर्ज निभाया। इस कारण अब हम सबका फर्ज है कि ऐसे जांबाज पुलिसकर्मी के परिवार का ख्याल रखें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज ऐसे बहुत कम ऑफिसर देखने को मिलते है, जो जनता, समाज और देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते है। ऐसे ऑफिसरों में शामिल शंभूदयाल पर भी पूरी दिल्ली और पूरे देश को गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। वो अपने परिवार के लिए बहुत प्यारे थे और ऐसे वीर पुरुष देश के लिए भी संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें