फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: राजघाट पर CM केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि, सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में होली नहीं मना रहे

Wed, 08 Mar 2023 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सात घंटे का लगातार ध्यान कर रहे हैं। केजरीवाल देश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वह पार्टी नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में होली नहीं मना रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्वीटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रार्थना कर सात घंटे तक लगातार ध्यान कर रहे हैं। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सात घंटे लगातार ध्यान कर रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल देश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वह पार्टी नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में होली नहीं मना रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, आज सुबह अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, आम आदमी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सीएम केजरीवाल ने हमला बोला। लिखा कि School-Hospital बनाने वालों को प्रधानमंत्री जेल भेज रहे हैं, खरबों लूटने वालों को मोदी जी गले लगा रहे हैं। देश की स्थिति को लेकर चिंतित हूं। 
 

मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने कहा था कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में अच्छी शिक्षा व इलाज का इंतजाम किया, जबकि प्रधानमंत्री ने देश को लूटने वालों का साथ दिया। जब अच्छी शिक्षा व इलाज देने वालों को जेल भेजा जाए और देश को लूटने वाले का साथ दिया जाए तो स्थिति चिंताजनक हो जाती है। 
विज्ञापन


इन हालात में उन्होंने तय किया है कि होली के पूरे दिन वे देश के लिए ध्यान और प्रार्थना करेंगे। मुख्यमंत्री ने देशवासियों से अपील भी की कि अगर आपको लगता है कि प्रधानमंत्री ठीक नहीं कर रहे हैं, तो आप भी देश के लिए प्रार्थना करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है। सरकारी स्कूलों में गरीब परिवार मजबूरी में बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं। आजादी के 75 साल बाद एक ऐसा शख्स आया, जिसने सरकारी स्कूलों की कायापलट कर दी। 

गरीबों के बच्चों को भी अमीरों के बच्चों जैसी अच्छी शिक्षा मिलने लगी। वो शख्स मनीष सिसोदिया हैं। देशभर में सरकारी अस्पतालों का भी बहुत बुरा हाल है। सरकारी अस्पतालों में गरीब मजबूरी में अपना इलाज करवाने जाते हैं, लेकिन दिल्ली की गली-गली में मोहल्ला क्लिनिक खुलवाकर व फ्री में इलाज देकर सरकारी अस्पतालों के हालात बेहतर किए। 
विज्ञापन

देश में एक ऐसा शख्स भी है, जिसने भारत की जनता का खून-पसीने से कमाया अरबों-खरबों रुपया लूट लिया। बैंकों और एलआईसी का पैसा डूबो दिया। प्रधानमंत्री ने सिसोदिया व सत्येंद्र जैन जैसे देशभक्तों पर झूठे केस थोपकर उन्हें जेल में डाल दिया और देश को लूटने वाले उस शख्स को गले लगा लिया। ऐसे में आम लोगों के लिए काम करने वाला और उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं बचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें