Delhi News CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर पर कहा है कि उन्हें इससे कोई नाराजगी नहीं है क्योंकि लोकतंत्र में नेता का विरोध जनता का अधिकार है।
देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वार जारी है। एक ओर जहां बुधवार को दिल्ली में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के पोस्टर लगे थे उसके बाद गुरुवार को दिल्ली में 'केजरीवाल हटाओ दिल्ली बचाओ' के पोस्टर लगे देखे गए।
विज्ञापन
इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली में मेरे खिलाफ इन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। जनतंत्र में जनता को अपने नेता के पक्ष या खिलाफ अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है। मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार न किया जाए।'