फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर हुई चर्चा

Wed, 10 Jun 2020 09:08 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह से मिले केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि गृह मंत्री ने पूरा सहयोग देने की आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन




इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दो दिन की बीमारी से ठीक होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं और सभी को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली को कोरोना से लड़ने के लिए आगे कैसे तैयार करना है इसके बारे में बताया।

एलजी साहब के आदेश का  होगा पालन 
केजरीवाल ने कहा कि  दिल्ली की कैबिनेट ने निर्णय लिया था कि दिल्ली में सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज होगा, लेकिन उसे एलजी ने पलट दिया। कुछ लोगों ने एलजी साहब के इस फैसले की आलोचना की। मेरा कहना है कि एलजी साहब ने आदेश पारित कर दिया है तो उसका पालन होगा। अब जो एलजी साहब ने आदेश दे दिया है उसका अक्षरशः पालन होगा। इसमें कोई वाद-विवाद नहीं करना है। मैं सबको यह बात कहना चाहता हूं कि इसका पालन होगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि यह चुनौती जरूर है, लेकिन हम इसका मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली के बाहर के मरीज आए तो 31 जुलाई तक डेढ़ लाख बेड की जरूरत होगी
जैसा मैंने कहा 15 जुलाई को दिल्ली में 33000 बेड की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि बात अगर सामान्य वक्त की करें जब कोरोना नहीं था तब दिल्ली के अस्पतालों में 50 प्रतिशत मरीज दिल्ली के बाहर से आते थे। अगर वो अभी माना जाए तो दिल्ली के बाहर से आने वालों के लिए उतने ही बेड चाहिए होंगे जितने दिल्लीवालों के लिए। यानी 15 जुलाई तक लगभग 65000 बेड की जरूरत दिल्ली में होगी। इसी तरह 31 जुलाई तक डेढ़ लाख बेड की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें