फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दिल्लीवासी शांति बनाए रखें: अरविंद केजरीवाल

Tue, 17 Dec 2019 05:31 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में एक के बाद एक हिंसक विरोध प्रदर्शन और बवाल के बाद माहौल बेहद गंभीर हो गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से शांति की अपील करते हुए ट्वीट किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि, "मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि शांति बनाए रखें। एक सभ्य समाज में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा। अपनी बात शांति से कहनी है।" 
  वहीं उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी कहा कि सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि शांति बनायें रखें। किसी भी प्रकार की हिंसा में शामिल न हों और हिंसक तत्वों की जानकारी तुरंत दिल्ली पुलिस को दें। हिंसा गैर कानूनी तो है ही, अमानवीय भी है। अपनी बातें शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक माध्यमों से कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें