फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: सिंगापुर में कोरोना का नया स्ट्रेन, बच्चों के लिए बेहद खतरनाक, केजरीवाल बोले- हवाई सेवाएं तत्काल करें रद्द

Tue, 18 May 2021 03:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इसके पीछे उन्होंने जो वजह बताई है वो है सिंंगापुर में फैला कोरोना का नया रूप। उनका कहना है कि यह रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है और यह भारत में तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक ट्वीट कर केंद्र सरकार से अपील की है कि सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने की गुजारिश की है। 
विज्ञापन


दरअसल इसके पीछे उन्होंने जो वजह बताई है वो है सिंंगापुर में फैला कोरोना का नया रूप। उनका कहना है कि यह रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है और यह भारत में तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील:
विज्ञापन
विज्ञापन

1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों।
2. बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें