फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 4482 नए मामले, 265 मौतें, संक्रमण दर सात प्रतिशत से नीचे

Tue, 18 May 2021 03:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नए संक्रमण और मौतों की संख्या कम होने के साथ ही अब दिल्ली की संक्रमण दर भी सात प्रतिशत के नीचे पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराती महिला - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 4482 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 265 लोगों की मौत भी हो गई। मौतों का यह आंकड़ा एक आशा जगाता है कि अब धीरे-धीरे इनकी संख्या कम होगी। मालूम हो कि बीते काफी समय से रोजाना 300 से ज्यादा मौतें हो रही थीं। वहीं इस दौरान 9403 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए।

विज्ञापन


दिल्ली में सुधरते हालातों के चलते अब यहां की पॉजिटिविटी दर 6.89 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कोरोना महामारी में किसी भी स्थान की पॉजिटिविटी दर अगर पांच प्रतिशत या उससे कम हो तो वह अच्छी मानी जाती है। ऐसे में अगर दिल्ली की संक्रमण दर भी 5 प्रतिशत के नीचे पहुंच गई तो यह काफी राहत भरी बात होगी।

हालांकि अगर रोजाना हो रहे टेस्ट की बात करें तो एक दिन में दिल्ली में 65004 टेस्ट हुए। इनमें से 43915 आरटीपीसीआर और 21089 एंटीजन टेस्ट हुए। टेस्ट की बात करें तो दिल्ली में एक समय में एक लाख से भी ऊपर टेस्ट हो रहे थे ऐसे में कम टेस्ट होना अच्छा संकेत नहीं है। हालांकि घटती संक्रमण दर अगर ज्यादा टेस्ट में भी इसी प्रकार हो तो यह अच्छा संकेत होगा।
विज्ञापन


दिल्ली के अस्पतालों में बेड की बात करें तो कुल 24305 बेड हैं जिसमें से 14399 भरे हैं और 9906 खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ सेंटर में क्रमशः 5600 और 478 बेड खाली हैं। वहीं इस समय कुल 31197 मरीज होम आईसोलेशन में हैं।

दिल्ली में अब तक कुल 14 लाख 2 हजार 873 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से कुल 13 लाख 29 हजार 899 लोग ठीक हो चुके हैं और 22111 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस तरह दिल्ली की कुल संक्रमण दर 7.62 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत है। दिल्ली में इस वक्त कुल 50863 सक्रिय मरीज हैं। वहीं वर्तमान में दिल्ली में कुल 57805 कंटेनमेंट जोन हैं।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कुल 1 लाख 13 हजार 310 लोगों को टीका लगा। इसमें से 93718 को पहली डोज और 19592 को दूसरी डोज लगी। अब तक दिल्ली में कुल 47 लाख 15 हजार 785 लोगों को टीका लग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें