फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayor Election Delhi: केजरीवाल बोले- MCD को जल्द नया मेयर मिलेगा, उपराज्यपाल गुंडागर्दी कर दिल्ली न चलाएं

Sat, 18 Feb 2023 03:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

MCD Mayor Election in Delhi: केजरीवाल का आरोप है कि ऐसे में दोनों पक्षों के (सरकार और एलजी) वकील अलग-अलग होने चाहिए लेकिन उपराज्यपाल ने अफसरों से कहा कि तुषार मेहता ही उनका केस लड़ेंगे और तुषार मेहता ही दिल्ली सरकार की तरफ से भी पेश होंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर गैर संवैधानिक काम करने का आरोप लगाया है। यह आरोप उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई मेयर चुनाव को लेकर सुनवाई के दौरान वकीलों की नियुक्ति के संबंध में कहा। गौरतलब है कि आप की मेयर उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने मेयर चुनाव जल्द कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

विज्ञापन


इसी याचिका की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और एलजी दोनों अलग-अलग पक्ष थे। केजरीवाल का आरोप है कि ऐसे में दोनों पक्षों के (सरकार और एलजी) वकील अलग-अलग होने चाहिए लेकिन उपराज्यपाल ने अफसरों से कहा कि तुषार मेहता ही उनका केस लड़ेंगे और तुषार मेहता ही दिल्ली सरकार की तरफ से भी पेश होंगे।

केजरीवाल ने कहा ऐसा कभी होता है क्या कि किसी केस में दो भिन्न पक्षों के वकील एक ही हों। इस तरह से एलजी असंवैधानिक कार्य कर रहे हैं। वह अपनी गुंदागर्दी करके दिल्ली चलाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा सुप्रीम कोर्ट में कल आम आदमी पार्टी की बहुत बड़ी जीत हुई है। देश की जनता जीत हुई है। एलजी और बीजेपी हारने के बाद भी गैरकानूनी तरीके से मेयर बनाने की कोशिश कर रहे थे। 22 फरवरी को मेयर चुनाव कराने के लिए एलजी के पास प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें