फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल ने कहा- देश का विकास सरकारें नहीं करतीं

Wed, 16 Aug 2017 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन
71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य की जनता को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी भी देश का विकास सरकारें नहीं बल्कि, वहां के लोग करते हैं।
विज्ञापन


15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने सरकारी आवास राजाजी मार्ग पर राष्ट्रीय ध्वज  फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका देश के लोगों की होती है। 

केजरीवाल ने कहा कि जब तक हम अपने लोगों को शिक्षित नहीं करेंगे हमारे देश का विकास संभव नहीं है। सीएम ने कहा कि मेरा मानना है कि दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे ज्यादा बुद्धिजीवी भारत में हैं जिनके सहयोग से देश को नई उंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले सत्तर वर्षों में देश ने काफी विकास किया है लेकिन अगर शिक्षा की दिशा में बेहतर काम किया जाए तो देश को विकास के रास्ते पर और भी आगे ले जाया जा सकता है। 
  Delhi CM @ArvindKejriwal hoists National Flag at his residence on the occasion of #IndepedenceDayIndia pic.twitter.com/7VcYtAmkQY — AAP (@AamAadmiParty) August 15, 2017
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर बोले केजरीवाल

kejriwal
केजरीवाल ने कहा कि सरकार की कोई भी योजना कुछ समय के लिए तो लोगों को राहत दे सकती हैं लेकिन उसका स्थाई समाधान तो शिक्षा ही है। इस मौके पर केजरीवाल ने महिला सुरक्षा के मामले को उठाते हुए कहा कि महिलाओं के साथ गलत काम करने वालों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि ऐसा करने वालों की रूह कांप जाए। 

चंडीगढ़ में वर्णिका कुंडु के साथ हुई घटना की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी नेता का बेटा कोई गलत काम करता है तो उसे दोगुनी सजा मिलनी चाहिए और जल्द से जल्द मिलनी चाहिए। 

केजरीवाल ने कहा कि मुझे आशा है कि देश की सरकारें मिलकर ऐसा कदम उठाएंगी जिससे महिलाएं भी स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस कर सकें।
  इस स्वतंत्रता दिवस पर आशा है कि सरकारे मिलकर कदम उठाएंगी कि देश की महिला भी खुद को स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस कर सकें #IndepedenceDayWithAK pic.twitter.com/B1ZgT6EhbF — AAP (@AamAadmiParty) August 15, 2017
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें