फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आठवीं के छात्र ने स्कूल के गेट पर 12वीं के लड़के पर चाकू से किया हमला, दो दिन पहले हुआ था विवाद

Fri, 07 Aug 2026 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोपी आठवीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने गलत पहचान के कारण उसपर हमला किया। घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस आरोपी छात्र को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिमी जिला के जहांगीर पुरी इलाके में बृहस्पतिवार को सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं में पढ़ने वाले एक 18 साल के युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी आठवीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने गलत पहचान के कारण उसपर हमला किया। घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस आरोपी छात्र को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को जहांगीरपुरी थाना पुलिस को डी-ब्लॉक स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में एक छात्र को चाकू मारने की जानकारी मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान स्कूल के टीजीटी शिक्षक अतुल पांडेय ने बताया कि 18 साल के 12 वीं कक्षा के छात्र जहांगीरपुरी बी ब्लॉक निवासी राहीत पर स्कूल के गेट पर चाकू से हमला किया गया है। पड़ताल में पता चला कि दो दिन पहले आरोपी नाबालिग छात्र का स्कूल के ही एक अन्य नाबालिग छात्र से विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को आरोपी उसी छात्र पर हमला करने के इरादे से चाकू लेकर स्कूल पहुंचा था। लेकिन वह छात्र स्कूल नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें