इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक यात्री के पास से छह कारतूस बरामद किए। यात्री को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम एक यात्री टर्मिनल-तीन पर पहुंचा। सीआईएसएफ कर्मियों ने एक्सरे मशीन पर उसके हैंड बैग की जांच की। जांच के दौरान उसमें कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी। सीआईएसएफ कर्मियों को बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से छह कारतूस मिले।